फैटी लिवर के लक्षण और घरेलू उपचार – Fatty Liver Ke Lakshan Aur Gharelu Upchaar
जानें फैटी लिवर के लक्षण और घरेलू उपचार। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ, आहार और जीवनशैली से लिवर को स्वस्थ रखें और फैट कम करें।

फैटी लिवर के लक्षण और घरेलू उपचार – Fatty Liver Ke Lakshan Aur Gharelu Upchaar

Team Ayush Health Site 12.42pm, Friday, September 26, 2025.

फैटी लिवर के लक्षण और घरेलू उपचार – Fatty Liver Ke Lakshan Aur Gharelu Upchaar

फैटी लिवर की समस्या क्या होती है – Fatty liver ki samasya kya hoti hai?

यह ऐसी कन्डिशन है जिसमें लिवर की कोशिकाओं में फैट की मात्रा बढ़ जाती है। जब लिवर के कुल वजन में 5% से ज़्यादा वसा जमा हो तो इसे फैटी लिवर कहा जाता है। अगर इसे समय पर ठीक नहीं किया गया तो सिरोसिस (लिवर में घाव), लिवर फेलियर, लिवर कैंसर और पेट में पानी भरना जैसी भारी बीमारियाँ लग सकती हैं। इसलिए, फैटी लिवर के लक्षण और घरेलू उपचार जानकर इस समस्या को शुरुआती स्टेज में ही दूर कर देना चाहिए। लेकिन पहले फैटी लिवर से जुड़ी आम जानकारी लेनी चाहिए।

फैटी लिवर के टाइप – Fatty liver ke type

  • एल्कोहॉलिक फैटी लिवर रोग: शराब से जुड़ा हुआ फैटी लिवर रोग है जो ज़्यादा शराब पीने से होता है।
  • नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर रोग: शराब के अलावा किसी दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा होता है।

फैटी लिवर के लक्षण – Fatty liver ke lakshan

  • थकान और कमजोरी: आराम के बावजूद ज़्यादा थकान महसूस होना।
  • पेट दर्द: पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हल्का दर्द या बेचैनी होना।
  • मतली और भूख न लगना
  • पीलिया: आँखों और त्वचा का पीला पड़ना।
  • पेट में सूजन (एडिमा): पेट में फ्लूइड जमा होने से पेट फूलना।
  • पाचन से जुड़ी दिक्कतें: उल्टी, या मल का रंग बदलना।
  • मानसिक भ्रम: डिसिजन लेने में कठिनाई या ध्यान केंद्रित करने में समस्या।
  • गहरे रंग का पेशाब आना

फैटी लिवर के घरेलू उपचार – Fatty liver ke gharelu upchaar

  • आंवला: विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, लिवर कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और लिवर में चर्बी जमा होने की समस्या कम करता है।
  • हल्दी: लिवर की सूजन और फैट को कम करने में मदद करता है, लिवर डिटॉक्स करता है।
  • ग्रीन टी: लिवर में फैट जमने से रोकता है और वजन कंट्रोल करता है।
  • अदरक: लिवर की चर्बी कम करता है, डाइजेशन सुधारता है।
  • लहसुन: लिवर में फैट जमा होने को रोकता है, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स कम करता है।
  • एलोवेरा: लिवर कोशिकाएँ साफ करता है, सूजन कम करता है और बॉडी से गंदगी निकालता है।
  • पपीता: लिवर में जमा चर्बी को कम करने में मदद करता है और डाइजेशन सुधारता है।
  • नींबू पानी: लिवर को डिटॉक्स करता है और फैट मेटाबॉलिज़्म तेज करता है।
  • दालचीनी: खून में शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करती है, लिवर में फैट जमा होने से रोकती है।
  • त्रिफला चूर्ण: लिवर को स्ट्रॉंग करता है और डाइजेशन सुधारकर बॉडी से गंदगी निकालता है।

FAQs

फैटी लिवर में लहसुन खाना चाहिए या नहीं – Fatty liver mein lahsun khaana chahiye ya nahi?

लहसुन लिवर की चर्बी कम करता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है। सुबह खाली पेट 2–3 कच्ची लहसुन की कलियाँ खाना फायदेमंद है।

फैटी लिवर के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए – Fatty liver ke mareej ko kya nahi khana chahiye?

तेल-मसाले वाला खाना, फास्ट फूड, शराब, मीठी चीज़ें और ज़्यादा नमक वाली चीज़ों से बचना चाहिए।

क्या फैटी लिवर व्यायाम से ठीक हो सकता है – Kya fatty liver vyayaam se theek ho sakta hai?

हाँ, रोज़ाना कम से कम 30–40 मिनट पैदल चलना, योग और हल्का व्यायाम करने से लिवर की चर्बी घटती है और लिवर हेल्दी होता है।

क्या फैटी लिवर खतरनाक होता है – Kya fatty liver khatarnaak hota hai?

शुरुआती स्टेज में यह ज़्यादा खतरनाक नहीं होता, लेकिन इलाज न करने पर यह लिवर सिरोसिस, लिवर फेलियर या कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको फैटी लिवर के लक्षण और घरेलू उपचार बताए। लेकिन, आप सिर्फ़ इस जानकारी या सुझावों पर निर्भर ना रहें। अगर आपको या आपके किसी साथी/रिश्तेदार को फैटी लिवर की समस्या है तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें या आयुष हेल्थ साइट अस्पताल में भारत के बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकते हैं। हेल्थ से जुड़े ऐसे और भी ब्लॉग्स और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहें आयुष हेल्थ साइट के साथ।


LATEST POSTS

©2025 www.ayushhealthsite.com.

About Us | Privacy | Cookies